वानखेड़े में बारिश से मैच रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल, जानिए नियम

Picture of Thebawal

Thebawal

T20 World Cup 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो फाइनल में कौन पहुंचेगा।

भारतीय टीम ने सुपर 8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपने सुपर 8 ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच जीतकर टॉप पोजिशन हासिल की। भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा था और उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाता और रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता, तो ग्रुप स्टेज में बेहतर पोजिशन वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।

ऐसी स्थिति में इंग्लैंड को फायदा होगा क्योंकि सुपर 8 ग्रुप में वह पहले स्थान पर रहा था, जबकि भारत दूसरे नंबर पर था। यानी अगर मैच पूरी तरह धुल जाता है तो इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच सकता है।

फिलहाल सभी फैंस की नजरें मुंबई के मौसम पर टिकी हुई हैं और उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला बिना किसी बाधा के पूरा खेला जाएगा।

Thebawal
Author: Thebawal

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Bilaspur Happening.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स